भगवान शिव के विषय में 4 बातें कई गई हैं:-
- वे श्री राम अर्थात भगवान विष्णु का ध्यान करते हैं।
- वे अपनी अर्धांगिनी पार्वती अर्थात भगवती दुर्गा का ध्यान करते हैं।
- वे समस्त संसार का ध्यान करते हैं।
- वे स्वयं का ही ध्यान करते हैं।
ये चारों बातें एक ही हैं, दूसरे शब्दों में एक ही बात को 4 प्रकार से कहा गया है।
शिव, राम, दुर्गा.. ये तो एक ही हैं, रूप भले ही वो ईश्वर अनेक धारण करे लीला के लिए.. लेकिन है वो एक ही। और जहाँ तक बात है संसार की तो ईश्वर स्वयं संसार के सार हैं, उन्हीं में सब समाया है.. अर्थात अगर वे संसार का ध्यान कर रहे हैं यानी स्वयं का ही ध्यान कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ